Volkswagen ID. Cross: फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक SUV, 420 KM तक चलेगी

दुनियाभर की ऑटो कंपनियाँ अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही हैं और इसी कड़ी में जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने हाल ही में IAA मोबिलिटी 2025 शो में अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Volkswagen ID. Cross Concept को पेश किया। यह मॉडल फॉक्सवैगन की “इलेक्ट्रिक अर्बन कार फैमिली” पहल का हिस्सा है, जिसके तहत ब्रांड आने वाले वर्षों में किफायती और पर्यावरण-हितैषी कारें पेश करने की तैयारी में है।

डिजाइन और साइज

ID. Cross कॉन्सेप्ट का साइज कॉम्पैक्ट SUV जैसा है। इसकी लंबाई करीब 4,161 मिमी, चौड़ाई 1,839 मिमी और ऊँचाई 1,588 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,601 मिमी रखा गया है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त बनाता है। डिजाइन के मामले में यह फॉक्सवैगन की नई Pure Positive डिज़ाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जिससे इसका लुक स्टाइलिश और आधुनिक लगता है।

रेंज और स्पेसइस

इलेक्ट्रिक SUV की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 420 किलोमीटर तक की रेंज। इसके अलावा, इसमें पाँच यात्रियों के बैठने की सुविधा और लगभग 450 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है। यानी यह गाड़ी रोज़मर्रा के साथ-साथ फैमिली ट्रिप्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।

Volkswagen की इलेक्ट्रिक लाइनअप

IAA 2025 में Volkswagen ने सिर्फ ID. Cross ही नहीं, बल्कि और भी कई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट्स पेश किए।

इनमें ID.2 All, ID. GTI Concept और ID. Every 1 शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने

ID. Polo और ID. Polo GTI को भी शोकेस किया।कंपनी की योजना है कि इन मॉडलों का प्रोडक्शन 2026 से शुरू होगा।

ID. Cross का प्रोडक्शन वर्जन 2026 के मध्य तक आने की उम्मीद है।

फॉक्सवैगन ID. Polo और Polo GTI को कंपनी साल 2026 की शुरुआती महीनों में लॉन्च कर सकती है।

वहीं ID. Every 1 मॉडल को 2027 तक बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है।

क्यों है खास ID. Cross SUV?

  • 420 KM तक की ड्राइविंग रेंज
  • कॉम्पैक्ट और मॉडर्न डिजाइन
  • 5 लोगों के बैठने की क्षमता
  • बड़ा बूट स्पेस
  • पर्यावरण-हितैषी तकनीक

मेरे शब्द

Volkswagen ID. Cross आने वाले समय की उन इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, जो स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी का बेहतरीन संतुलन पेश करती है। लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और कॉम्पैक्ट डाइमेंशन्स इसे शहरी ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनाएंगे। 2026 में इसके लॉन्च के बाद यह SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कड़ी टक्कर देती नज़र आएगी।